छत्तीसगढ़

घरेलू विवाद में खाया जहर, इलाज के दौरान विवाहिता की मौत

Nil dhankar
17 Oct 2021 11:36 AM IST
घरेलू विवाद में खाया जहर, इलाज के दौरान विवाहिता की मौत
x

demo pic 

छत्तीसगढ़

बिलासपुर। घरेलू विवाद के बाद सकरी में रहने वाली विवाहिता ने जहर सेवन कर लिया। इसके बाद वह अपने दादा के घर तिफरा आ गई। यहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर मायके वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में मायके वालों ने दहेज को लेकर प्रताड़ना की बात कही है। वहीं, सूचना के बाद भी ससुराल वाले नहीं पहुंचे। पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि सकरी में रहने वाली अहिल्या बाई(40 वर्ष) ने 14 अक्टूबर को अपने घर में जहर सेवन कर लिया। इसके बाद वह तिफरा में रहने वाले अपने दादा के घर आ गई। इस दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने शुन्य में मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story