छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन में सक्रिय पाकेटमार गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
15 April 2022 4:48 PM IST
रायपुर रेलवे स्टेशन में सक्रिय पाकेटमार गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। कांग्रेस विधायक डा विनय जायसवाल के चोरी हुए आईफोन मोबाइल का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। जीआरपी पुलिस ने मामले का राजफाश करते हुए इस पूरी घटना के पीछे झारखंड गिरोह का हाथ बताया है। जीआरपी पुलिस झारखंड से एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है।

पुलिस ने पाकेटमारों के कब्जे से अन्य 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बतादें कि 13 अप्रैल की रात अंबिकापुर एक्सप्रेस से अंबिकापुर जा रहे मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल रायपुर रेलवे स्टेशन पर पॉकेट मारी का शिकार हुए थे।


Next Story