छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना, सिलफिली के मनोज विश्वास बने दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत्

Nil dhankar
12 Feb 2026 2:10 PM IST
पीएम सूर्य घर योजना, सिलफिली के मनोज विश्वास बने दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत्
x

सूरजपुर। प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत् राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र तेजी के साथ जगमग हो रही है। सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी श्री मनोज विश्वास योजना के सफल लाभार्थी बनकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। विश्वास ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत की है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिले में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जो आमजन की बढ़ती जागरूकता और विश्वास को दर्शाता है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में 25 सक्रिय वेंडर कार्यरत हैं, जिससे आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन तक की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

हितग्राही श्री मनोज विश्वास की सफलता से प्रेरित होकर अन्य नागरिक भी इस योजना से जुड़ रहे हैं। यह योजना आर्थिक राहत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी जन आंदोलन बनती जा रही है।

Next Story
null