छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी

Nilmani Pal
23 Aug 2022 3:14 AM GMT
पीएम मोदी ने सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी
x

दिल्ली/रायपुर। पीएम मोदी ने सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम ने ट्वीट कर लिखा - उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी, साथी ही स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिवस पर जनता से रिश्ता के पूरे परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई। जनता से रिश्ता गरीबो और प्रदेश के हितग्राहियों के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लंबी उम्र की कामना करता है।

मुख्यमंत्री निवास में आज ओपन हाउस - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में ओपन हाउस का आयोजन किया गया है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी पूर्व अनुमति के सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मुख्यमंत्री निवास में उनसे मिल सकता है।

Next Story