छत्तीसगढ़
ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत हुए PM मोदी, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई
Shantanu Roy
18 Dec 2025 9:09 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द फर्स्ट क्लास ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ओमान” से अलंकृत किया जाना भारत के लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और आत्मविश्वास से भर देने वाला ऐतिहासिक क्षण है। यह सम्मान प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, वैश्विक प्रभाव और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त यह 29वाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि यह उभरती हुई विश्व शक्ति के रूप में भारत की स्वीकार्यता और विश्व समुदाय के बीच देश की मजबूत साख का उद्घोष है।
भारत के गौरव का एक और स्वर्णिम क्षण।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 18, 2025
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द फर्स्ट क्लास ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ओमान” से अलंकृत किया जाना माननीय प्रधानमंत्री जी के वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। यह सम्मान, उभरती हुई विश्व शक्ति के रूप में भारत की… pic.twitter.com/RhRZD2CMPa
उनके नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भर, निर्णायक और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में वैश्विक मंच पर नई दिशा प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज न केवल आर्थिक, तकनीकी और सामरिक दृष्टि से सशक्त हुआ है, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और सहयोग के क्षेत्र में भी नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है। यह सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और भारत माता के मस्तक को गौरव से ऊँचा करता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अद्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





