छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने बीजापुर नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर जताया शोक

Admin2
3 April 2021 4:03 PM GMT
पीएम मोदी ने बीजापुर नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर जताया शोक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर पीएम मोदी ने शोक जताया। आज बीजापुर के तार्रेम इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें पाच जवान शहीद हो गए है और 12 घायल हो गए हैं। वहीं, दो नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। इससे पहले बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जवान नक्सलियों के एंबुश में नहीं फंसे थे। नक्सलियों और जवानों के बीच 2 किलोमीटर के दायरे में हुई 5 घंटे गोलीबारी हुई। गोलीबारी सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी। 7 घायल जवानों एयर लिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। अभी बहुत से जवान मुठभेड़ के बाद नहीं लौटे हैं, देर रात 8 बजे तक स्थिति साफ होगी। 1 महिला नक्सल का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कोबरा बटालियन के जवान बबलू रब्बा शहीद हुए हैं।





Next Story