छत्तीसगढ़

PM मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे, तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर गौरव सिंह जैनम मानस भवन पहुंचे

jantaserishta.com
23 Oct 2025 7:50 PM IST
PM मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे, तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर गौरव सिंह जैनम मानस भवन पहुंचे
x

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राजधानी प्रवास की तैयारियों का जायजा लेने आज एनआरडीए सीईओ चंदन कुमार एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह जैनम मानस भवन, एयरपोर्ट के पास पहुंचे. उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन (आईएएस) एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन भी उपस्थित रहे.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ राज्योत्सव तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने राज्योत्सव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों को संपूर्ण आयोजन में किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए पूरी क्षमता और योग्यता से समय पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को ऐतिहासिक और यादगार बनाना है. इसके लिए तैयारियों में कोई कोर-कसर न छोड़ें. प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान सभी कार्यक्रमों के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए तेजी से कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दें.
उप मुख्यमंत्री साव तथा मंत्रीद्वय केदार कश्यप और ओपी चौधरी ने राज्योत्सव के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल पर सेक्टर्स की स्थिति, बैठक क्षमता, परिक्रमा पथ के लोकेशन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.
बैठक में पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था के साथ ही वीवीआईपी सेक्टर की क्षमता, सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग तथा सभी कार्यक्रमों के व्यवस्थित आयोजन की रुपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई. आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story