छत्तीसगढ़

PM मोदी ने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात

Nilmani Pal
30 March 2025 3:44 PM IST
PM मोदी ने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात
x

बिलासपुर। PM मोदी ने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी। PM मोदी बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी परियोजनाएं लॉन्च किया। इसके अलावा 540KM की पेट्रोल-डीजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट की भी शुरुआत की। सभा में केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई बड़े नेता पहुंचे हैं।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में चल रहे घिबली ट्रेंड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्वागत किया। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी रविवार को नागपुर के RSS मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे। वे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यहां रहे। उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।


Next Story