छत्तीसगढ़
रायपुर आ रहे PM मोदी, सभा स्थल में तैयारी में जुटा मजदूर गिरा, अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
4 July 2023 6:40 PM IST

x
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा स्थल में डोम से तिरपाल चढ़ाते वक्त मजदूर नीचे गिर गया. जिसे गंभीर चोटें आई है. मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि, 7 जुलाई को पीएम मोदी रायपुर दौरे पर रहेंगे. जिसको लेकर साइंस कॉलेज ग्राउंड में तैयारियां जोरो पर है. इसी कार्यक्रम की तैयारी में जुटा एक मजदूर डोम के ऊपर से फिसल कर गिर गया. जिसके पैर और कंधे में चोटें आई है. घटना के बाद मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, सभा स्थल में बरसते पानी के बीच डोम में मजदूर काम कर रहा था. जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्माहट बढ़ती जा रही है. भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के दौरों के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे है. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा जोरदार तैयारी करने में लगी है. पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा। बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को रायपुर आएंगे, इस दौरान उनकी साइंस कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा होने वाली है. इस सभा को राज्य में भाजपा के चुनावी शंखनाद से जोड़कर देखा जा रहा है. राज्य में इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह दौरा कर चुके हैं. इन नेताओं ने अपने प्रवास के दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले बोले.
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर लेटेस्ट न्यूज़रायपुर पीएम मोदी सभा स्थलरायपुर में पीएम मोदीRaipurRaipur NewsRaipur Latest NewsRaipur PM Modi meeting placePM Modi in Raipur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





