छत्तीसगढ़
पीएम किसान योजना: किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन आ सकती है 14वीं किस्त
jantaserishta.com
4 July 2023 10:37 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है. किसानों के खाते में ये हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है. फिलहाल किसानों के खाते में 13 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. किसानों को अब 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जुलाई के किसी भी हफ्ते में किसानों के खाते में ये राशि भेजी जा सकती है. हालांकि, सरकार ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, ये सिर्फ कयास हैं.
कई प्रदेशों में भूलेखों के सत्यापन का काम चल रहा है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग इस लिस्ट से बाहर भी निकाले जा रहे हैं. इस प्रकिया में वक्त लग रहा है. ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से लगातार पैसे वापस करने का नोटिस भेजा जा रहा है. पैसे वापस नहीं करने की स्थिति में इनपर कार्रवाई भी की जा रही है.हालांकि, किसानों को उससे पहले ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है. ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में किसान अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं.
Tagsप्रधानमंत्री किसान किसान सम्मान निधि योजनाकिसान14वीं किश्तप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 14वीं किस्तPradhan Mantri Kisan Kisan Samman Nidhi YojanaKisan14th installmentPrime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana 14th installment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





