
x
छग
Dhamtari. धमतरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी की जाएगी। यह किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 की अवधि के लिए पात्र किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इस अवसर पर 20 जून 2026 को पूरे देश में ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य, जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा किसानों को लाइव वेबकास्ट के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
जिला मुख्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, विकासखण्ड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, कृषि मंडियों तथा अन्य उपयुक्त स्थलों पर किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा तथा किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाइव वेबकास्ट से जोड़ा जाए, ताकि किसान योजना के लाभ एवं सरकार की कृषि संबंधी पहलों की जानकारी सीधे प्राप्त कर सकें। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन एवं की गई कार्यवाही की जानकारी निर्धारित समय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिले के समस्त पात्र किसानों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लें तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किस्त जारी होने के अवसर के साक्षी बनें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





