छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में पीएम आवास योजना, राज्य में पहला स्थान बना

SHIDDHANT
4 May 2026 9:32 PM IST
बलौदाबाजार में पीएम आवास योजना, राज्य में पहला स्थान बना
x
छत्तीसगढ़
Balodabazar बलौदाबाजार: अंतर्गत जिले में वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 26871 आवासों में से 9713 आवास निर्माण पूर्ण हो गया है। आवास निर्माण पूर्णता में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा राज्य में प्रथम स्थान पर है। योजना के तहत वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक 88110 आवासों की स्वीकृति की गई है जिसमें से 79617 आवास निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत सभी पूर्ण आवासों में जनसहयोग से रूफ टॉप रैनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 63508 आवासों में रूफ टॉप रैनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण करा लिया गया है।

साथ ही निर्मित रूफ टॉप रैनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना का जियो टैग जल संचयन जनभागीदारी के ऐप 2.0 में एंट्री किया जा चुका है।आवासों में रूफ टॉप रैनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण 15 मई 2026 तक कराने का लक्ष्य रखा गया है। एक आवास में रैनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना की सहायता से प्रतिवर्ष 22 हजार लीटर वर्षा जल, भू-जल में संचयन किया जा सकता है। वर्तमान में 63508 आवासों में रूफ टॉप रैनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण कर लिया गया है जिसमें 139 करोड़ लीटर वर्षा जल, भू-जल में संचयन किया जा सकता है।
Next Story