छत्तीसगढ़
पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर
Shantanu Roy
22 Jun 2026 8:14 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक के अंतर्गत आज कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को पीएम गति शक्ति पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इसकी भूमिका से अवगत कराना था। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर आर. गोकुल, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा, उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक अंजू नायक, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में उद्योग संचालनालय से रायगढ़ पहुंची सहायक संचालक कुमुद मिश्रा ने अधिकारियों को पीएम गति शक्ति पहल का विस्तृत परिचय देते हुए इसके उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा शासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं में इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति पोर्टल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, आधारभूत संरचना परियोजनाओं की बेहतर योजना बनाने तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जिला गति शक्ति समिति की कंसल्टेंट प्रिया ने पोर्टल का लाइव प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को इसकी विभिन्न विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पोर्टल पर उपलब्ध भू-स्थानिक आंकड़ों, आधारभूत संरचना से संबंधित सूचनाओं तथा विभिन्न विभागों के डाटा का उपयोग कर विकास परियोजनाओं की बेहतर योजना तैयार की जा सकती है। उन्होंने पोर्टल पर लाइव उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, विश्लेषण एवं निर्णय प्रक्रिया में इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
प्रिया ने यह भी बताया कि देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में सड़क, रेल, ऊर्जा, औद्योगिक एवं अन्य बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पीएम गति शक्ति पोर्टल का सफल उपयोग किया जा चुका है। इससे परियोजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध बनी है। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ने से संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो रहा है तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब को कम किया जा सकता है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों से कहा कि पीएम गति शक्ति पोर्टल केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली का गंभीरता से अध्ययन करने तथा विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वयन में इसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पोर्टल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं, डाटा उपयोग एवं परियोजना प्रबंधन से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





