छत्तीसगढ़

गांव-गांव में ली गई जल संरक्षण की शपथ

Nil dhankar
1 May 2025 9:20 AM IST
गांव-गांव में ली गई जल संरक्षण की शपथ
x

रायगढ़। जिले के गांव-गांव में जल संरक्षण कल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने, जल का उचित उपयोग करने के तरीकों के बारे में सिखाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने जैसे कई गतिविधियों को बारे में जानकारी दी गई।

इसी क्रम ग्राम पंचायत सराईपाली जनपद पंचायत तमनार उड़ान संकुल संगठन सराईपाली में जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जल संरक्षण के उपाय एवं महत्व के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। इस दौरान तकनीकी सहायक द्वारा जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई गई।

इसी तरह ग्राम पंचायत तमनार के डोलेसरा क्लस्टर, पुसौर ब्लाक के ओड़ेकेरा क्लस्टर में भी जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया एवं शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में गांव के सरपंच, पंच, बीडीसी, पीआरपी, सीएलएफ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Story