छत्तीसगढ़

भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने रवाना हुए खिलाड़ी

Nil dhankar
8 Jun 2023 6:02 PM IST
भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने रवाना हुए खिलाड़ी
x

रायगढ़। भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंस भुवनेश्वर के सहयोग से 9 से 12 जून 2023 तक भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया रूरल एण्ड इण्डीजेनियस नेशनल गेम्स 2023 में शामिल होने रायगढ़ जिले के खिलाड़ी रवाना हुए है। जिसमें हॉकी में 5, योगासन में 2, कबड्डी में 2 एवं रग्बी में 2 बालक/बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। उक्त खेलों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 25 मई 2023 को स्व.बी.आर.यादव बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में आयोजन किया गया था। उपरोक्त खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु खिलाडिय़ों को कलेक्टर रायगढ़ एवं सहायक संचालक खेल विभाग रायगढ़ द्वारा अग्रिम शुभकामनाएं दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की मेरिट सूची जारी

जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत विकासखण्ड धरमजयगढ़/तमनार में स्वीकृत पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी)में चिकित्सा विशेषज्ञ/ चिकित्सा अधिकारी/फीडिंग डिमांस्ट्रेटर/स्टॉफ नर्स के पद पर भर्ती किए जाने हेतु आवेदन मंगाए गए थे। जिनका साक्षात्कार उपरांत अंतिम मेरिट सूची एवं चयन सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है एवं जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अपलोड किया गया है।

Next Story