छत्तीसगढ़
कबड्डी खेलते मैदान में गिरा खिलाड़ी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक
Rounak Dey
12 Oct 2022 4:28 PM IST

x
रायगढ़। जिले से खेल जगत से जुडी हुई एक बुरी खबर सामने आई हैं। यहाँ कबड्डी के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम ठंडाराम मालाकार बताया जा रहा है। 35 वर्षीय युवक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार में कबड्डी मौच खेल रहा था, इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई। इस गंभीर घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को 4 लाख रुपया देने का ऐलान किया है।
जानकारी के मुताबिक मैच के दौरान पटखनी देने के दौरान एक खिलाड़ी गंभीर चोट से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती ले जाया गया। लेकिन पहुंचने से पहले ही रास्ते में खिलाड़ी की मौत हो गई। खेल के दौरान खिलाड़ी के घायल होने और मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया।
Next Story





