छत्तीसगढ़

मार्केट में आया प्लास्टिक गैस सिलेंडर, जानें कीमत

Nilmani Pal
28 Jun 2022 9:15 AM GMT
मार्केट में आया प्लास्टिक गैस सिलेंडर, जानें कीमत
x

बिलासपुर। इंडियन आयल कंपनी ने बिलासपुर में प्लास्टिक गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू कर दी है। लोहे के पुराने सिलेंडर निर्धारित राशि लेकर बदल दिए जाएंगे। ये सिलेंडर 5 और 10 किलोग्राम की क्षमता वाले हैं। इंडियन आयल की रसोई गैस इंडेन के उपभोक्ता को लोहे के सिलेंडर को लौटाने पर 1450 रुपए देने होंगे। नया प्लास्टिक गैस सिलेंडर 3350 रुपए में मिल सकेगा। लोहे के सिलेंडर में 14.5 किलोग्राम गैस आता है और इस सिलेंडर में 10 किलोग्राम ही आएगा, इसलिए अब 12 सिलेंडर की जगह साल में 16 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलेगी। 5 किलोग्राम के सिलेंडर की 2150 तय की गई है।

पारदर्शी प्लास्टिक सिलेंडर होने के कारण गैस की कितनी खपत हो रही है, यह देखा जा सकेगा। इसका आकार और वजन कम होने के कारण इसे किचन में रखने में भी सुविधा होगी।

Next Story