छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता के स्थापना और पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

Nilmani Pal
7 Jun 2023 6:16 AM GMT
जनता से रिश्ता के स्थापना और पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण
x

पर्यावरण दिवस पर जनता से रिश्ता के स्टॉफ को पौधा वितरण किया गया

जनता से रिश्ता प्रबंधन एवं स्टॉफ ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जसेरि रिपोर्टर

रायपुर। पर्यावरण का संरक्षण ही जीवन को बचाना है। यह बात विश्व पर्यावरण दिवस पर जनता से रिश्ता के संचालक और प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता ने कही। इंद्रावती कालोनी स्थित कार्यालय में जनता से रिश्ता के स्थापना दिवस और पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय के आसपास कर्मचारियों ने साफ-सफाई कर पौधारोपण किया। पप्पू फरिश्ता ने बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता जताते हुए कहाकि स्वच्छ भारत अभियान पूरे देश में चलाने के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं आ पाई है। लोग प्लास्टिक से मोह आज भी त्याग नहीं सके है जिसके कारण पूरा वायु मंडल जहरीले धुएं से भरा हुआ है। राजधानी में आक्सीजोन होने के बाद भी लोग प्रदूषण के शिकार हो रहे है। इस प्रदूषण को रोकने के लिए निचले स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए जिससे हर व्यक्ति अपनी दैनिक दिनचर्या में पर्यावरण संरक्षण को कर्तव्य समझे। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों को पौधा वितरण किया गया।आसपास के बस्तियों में कपड़े के थैले बांटकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर जनता से रिश्ता के प्रबंध संचालक पप्पू फरिश्ता, जाकिर घुरसेना, अतुल्य चौबे, योगेश साहू, रामकुमार परमार, शैलेंद्र सिंह, रौनक डे, नील पाल, जनीराम रत्नाकर, कैलाश यादव, संदीप मसीह, तेजा पल्ले, शरद साहू, स्नेहलता पटेल, रेणुका यादव, चांदनी सागर, तुलसी राव, नेहा दानी, मोनिशा पटेल, डिम्पल पटेल, शुभी गुप्ता, त्रिवेणी देवांगन, रानी साहू, गुलाबी जगत, मुकेश्वरी धु्रव, कुंती ध्रुव, भारती राव, चंद्रकांता, दीपाली, पुष्पाजंलि वैष्णव पिंकी , उर्वशी वर्मा, दीप्ती नायक, दुष्यंत यादव, संतोषी तांड़ी, तारा तांड़ी, अर्जुन यादव, नेहा यादव, अंश दास, शांतनु राय, अभिषेक मसीह आदि मौजूद थे।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 का मूल वाक्य 'प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध समाधान है

दुनिया भर में प्रतिवर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक उपयोग किया जाता है। उसमें से मात्र आधा ऐसा है, जिसको सिर्फ एक बार ही उपयोग करने के लिए बनाया जाता है। उसका भी 10 प्रतिशत से भी कम प्लास्टिक का रिसायकिल किया जाता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 19 से 23 मिलियन टन प्रदूषित प्लास्टिक तो नदियों, झीलों तथा समुद्र में समा जाता है। आज प्लास्टिक के उपयोग के चलते पृथ्वी पर बहुत सारी स्वास्थ्यगत समस्याएं खड़ी हैं। विश्व स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को कोटे-डि ल्वोईरे तथा नीदरलैंड देशों की परस्पर भागीदारी से मनाया जा रहा है। कोटे-डिल्वोईरे देश में प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध 2014 से ही अभियान प्रारंभ किया जा चुका है। इस देश ने अपने यहां पर प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है तथा उसके वैकल्पिक उपयोग पर विचार कर उन्हें लागू किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) 1973 से प्रारंभ किया गया। जहां वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए 150 से ज्यादा देश भाग लेते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया को और सतत विकास की ओर अग्रसर करना है। 'केवल एक पृथ्वीÓ की भावना से समस्त सदस्य राष्ट्र मिलजुल कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे, ऐसा वैश्विक स्तर पर प्रयास किए गए।

Next Story