छत्तीसगढ़

प्लांट के मजदूर की मौत, सेफ्टी बेल्ट के अभाव में गंवानी पड़ी जान

Nil dhankar
15 April 2025 3:53 PM IST
प्लांट के मजदूर की मौत, सेफ्टी बेल्ट के अभाव में गंवानी पड़ी जान
x

बिलासपुर। कालिंदी इस्पात में मजदूर की हादसे में मौत हो गई। बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहा मजदूर दूसरी माले से गिर गया। गीदपुरी निवासी झगरु धृतलहरे ने मौके पर दम तोड़ दिया। मंगलवार को परिजनों और मजदूरों ने प्लांट के गेट के सामने धरना दिया है।

परिजनों ने 1 करोड़ मुआवजे की मांग की है। साथ ही पत्नी को पेंशन और बेटे को नौकरी की भी मांग की गई है। उन्होंने बताया कि प्लांट में सेफ्टी इंतजाम शून्य हैं, पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक कालिंदी इस्पात में सोमवार को दोपहर 3 बजे हादसा हुआ। मजदूरों ने बताया कि वे बगैर सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहे थे। प्लांट में सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट सहित सुरक्षा को लेकर किसी भी चीज की व्यवस्था नहीं है। इससे पहले भी 2 हादसे हो चुके हैं।

Next Story