छत्तीसगढ़

प्लांट कर्मचारी ने लगाया मौत को गले, खाना बनाने का करता था काम

Nilmani Pal
27 Nov 2024 10:31 AM IST
प्लांट कर्मचारी ने लगाया मौत को गले, खाना बनाने का करता था काम
x
छग

दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर स्थित केडिया डिस्टलरी प्लांट के एक कर्मचारी ने अपने घर में फांसी लगा ली। कर्मचारी केडिया हाउस में खाना बनाने का काम करता था। सोमवार की रात अचानक उसने सुसाइड कर लिया। सुपेला पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सुपेला पुलिस के अनुसार घटना नेहरू नगर स्थित केडिया डिस्टलरी संचालक नवीन केडिया के बंगले में हुई। सोमवार की रात करीब 11.45 से 12 बजे के बीच कर्मचारी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सुपेला पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद पंचनामा कर शव को सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बुधवार को उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Next Story