छत्तीसगढ़

त्यौहार पर प्लांट के कर्मचारियों ने की बोनस की मांग

Nilmani Pal
28 Sept 2022 11:53 AM IST
त्यौहार पर प्लांट के कर्मचारियों ने की बोनस की मांग
x

भिलाई। त्यौहार के पूर्व बोनस भुगतान की मांग को लेकर आज श्रमिक संगठनों ने भिलाई स्टील प्लांट के बाहर जम कर प्रदर्शन किया। ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से ये प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू ये प्रदर्शन करीब 2 घण्टे तक चला। जहां हाथों में झंडा थाम श्रमिक नेताओ ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जम कर आक्रोश जाहिर किया।

बता दें कि 8 श्रमिक संगठन संयुक्त रूप से इस प्रदर्शन में शामिल हुए। जिन्होंने बीएसपी कर्मियों की 1 सूत्रीय मांग को लेकर जम कर अपनी आवाज़ बुलंद की। इस दौरान इन्होंने प्लांट के बोरिया गेट के बाहर मानव श्रृंखला भी बनाई। ऐसा कर श्रमिक संगठनों ने अपनी आवाज प्रबंधन तक पहुंचाने का प्रयास किया है।


Next Story