
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी जे भागवत राव ने एशियन पॉवरलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में देश के लिए कास्य पदक जीता है। पदक जीतने के बाद मंगलवार को वापस भिलाई लौटा तो दुर्ग रेलवे स्टेशन में उसका भव्य स्वागत किया गया।
जानकारी मुताबिक हांगकांग में 5 से 11 मई तक एशियन पॉवरलिफ़्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें भारत की तरफ से सीनियर कैटेगरी में बीएसपी कर्मी जे भागवत हिस्सा लिया था। उसने 66 किलो वजन समूह में कुल 522.5 (स्क्वाट-190, बेंचप्रेस-137.5, डेडलिफ्ट-195 किलोग्राम) लिफ्ट करके देश के लिए कास्य पदक जीता। भागवत राव भिलाई इस्पात संयंत्र टीम के वार्ड पॉवरलिफ़्टर हैं। अब तक इन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर के पदक अपने नाम किए हैं। भागत ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर देश के लिए पदक जीता है।
भागवत राव की इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए राज्य के खेलमंत्री टंकराम वर्मा ने बधाई दी है। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा अधिकारी, छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ़्टिंग संघ के समस्त पदाधिकारी एवं पॉवरलिफ़्टर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ सहित छत्तीसगढ़ के समस्त खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।





