छत्तीसगढ़

प्लेसमेंट कैम्प कल, भरे जाएंगे कई पद

Nil dhankar
11 Sept 2023 9:14 AM IST
प्लेसमेंट कैम्प कल, भरे जाएंगे कई पद
x
छग

जांजगीर-चांपा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा ) में प्राइवेट कंपनी ने 13 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) के प्राचार्य ने बताया कि कंपनी 21500 रुपए मासिक वेतन देगी।

इसमें एनसीवीटी व एससीवीटी के विभिन्न व्यवसाय जैस फिटर, मैकेनिक डीजल, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, इलैक्ट्रिशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल के प्रशिक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उनका 2017 से 2023 के बीच पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18-24 वर्ष रखी गई है। आवेदक उक्त तिथि को सुबह 9 बजे समस्त आवश्यक दस्तावेज (10वी, 12वीं, आईटीआई, पेन कार्ड, आधार कार्ड की मूल व दो छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो की 3 प्रति के साथ संस्था में उपस्थित हो सकते हैं।


Next Story