छत्तीसगढ़

रायपुर में आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा मौका

jantaserishta.com
23 March 2026 8:59 AM IST
रायपुर में आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा मौका
x

रायपुर: रायपुर में आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जहां बेरोजगार युवा छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर भाग ले सकते हैं। इस कैंप में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, वहीं पोस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लेकर निर्धारित समय पर कैंप स्थल पर पहुंचे। साथ ही इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हों।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story