छत्तीसगढ़

सुकमा में प्लेसमेण्ट कैम्प 23 सितम्बर को

jantaserishta.com
20 Sept 2022 11:51 AM IST
सुकमा में प्लेसमेण्ट कैम्प 23 सितम्बर को
x
सुकमा: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा द्वारा 23 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेण्ट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक बजाज शोरूम सुकमा के लिए विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। जिसमें सेल्स मेनेजर 1 पद, सेल्स (केवल लड़की) 2 पद, सर्विस व स्पेयर पार्ट्स 1 पद, टेक्निशियन व हेल्पर 2 पद और मैड 1 पद शामिल है। जिनमे सेल्स मेनेजर, सर्विस व स्पेयर पार्ट्स, टेक्निशियन व हेल्पर की योग्यता 10वीं, 12वीं रखी गई है। इसी तरह सेल्स 10वीं, 12वीं व डीसीए, तथा मैड की योग्यता 5वीं, 8वीं उत्तीर्ण रखी गई है। इच्छुक युवा समस्त दस्तावेजों एवं उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो सहित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ ले सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story