छत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे पर पीएल पुनिया का बयान आया सामने

Nilmani Pal
29 Sep 2021 4:21 PM GMT
कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे पर पीएल पुनिया का बयान आया सामने
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के 15 विधायक दिल्ली दौरे पर रवाना हुए हैं। खबर है कि कुछ और विधायक दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली दौरे पर गए कांग्रेस विधायकों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ दौरे के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित करेंगे। वहीं प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि वे लखनऊ दौरे पर हैं और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए फिलहाल कांग्रेस विधायकों से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है।

दिल्ली जाने वाले विधायकों में विकास उपाध्याय, रामकुमार यादव, बृहस्पत सिंह, द्वारिकाधीश यादव, पुरुषोत्तम कंवर, प्रकाश नायक, गुरुदयाल बंजारे, विनय जायसवाल, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा, चंद्रदेव राय और गुलाब कमरो शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि इनके अलावा भी कई और विधायक दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने विधायकों के दिल्ली जाने पर कहा है कि प्रदेश में क्या चल रहा है, ये सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सबको अपनी बात रखने का हक है।

Next Story