छत्तीसगढ़

निगम मंडलों की दूसरी सूची को लेकर पीएल पुनिया का बड़ा बयान...बताई तारीख

Admin2
2 Jan 2021 3:07 PM GMT
निगम मंडलों की दूसरी सूची को लेकर पीएल पुनिया का बड़ा बयान...बताई तारीख
x

छत्तीसगढ़। निगम मंडलों की दूसरी सूची का कांग्रेस नेताओं को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, प्रदेश के दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने निगम मंडल की सूची को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुनिया ने कहा है कि अभी कार्यकर्ताओं को 20 दिन और इंतजार करना होगा, प्रक्रिया जारी है तय समय में नियुक्तियां हो जाएंगी।

इस दौरान उन्होंने FCI को चावल की उठाई की केंद्र से अनुमति नहीं मिलने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि CM के स्तर पर इस विषय में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। PM और केंद्रीय मंत्री से चर्चा हुई है, हम उम्मीद करते हैं जल्द ही समाधान निकल जाएगा। धान खरीदी मामले में भाजपा के आरोपों पर कहा कि BJP नेताओं को PM के घर के सामने धरना देना चाहिए। उन्हें केंद्र सरकार से मांग करना चाहिए कि जल्द उठाव की अनुमति दिया जाए।


Next Story