छत्तीसगढ़

पीएल पुनिया आज खैरागढ़ दौरे पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का टिप्स

Nil dhankar
30 March 2022 12:38 PM IST
पीएल पुनिया आज खैरागढ़ दौरे पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का टिप्स
x

खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया आज खैरागढ़ पहुंचेंगे। खैरागढ़ में 31 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन होना है।

दरअसल, कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रचार अभियान की तैयारी सहित कार्यकर्ताओं को जीत का टिप्स देने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज खैरागढ़ पहुंचेंगे। पुनिया बुधवार शाम को शहर पहुँचकर प्रचार-प्रसार अभियान की जानकारी लेंगे इस दौरान तैयारियों की समीक्षा के बाद दिशा निर्देश देंगे। गुरुवार को दाउचौरा स्थित निजी भवन में पुनिया बूथ प्रभारियों-पदाधिकारियों, सेक्टर और जोन प्रभारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति की जानकारी और दिशा निर्देश जारी करेंगे। दूसरी ओर भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय बुधवार को खैरागढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। शहर के टिकरपारा स्थित निजी भवन में कार्यक्रम आयोजित है। जहाँ डा. सिंह और साय सहित भाजपा के दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।


Next Story