छत्तीसगढ़
रायपुर में फिर पिटबुल डॉग का आतंक, युवक पर हमला, रहवासी दहशत में
Shantanu Roy
25 Jan 2026 9:39 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर पिटबुल डॉग का आतंक सामने आया है। अनुपम नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने अचानक एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और रहवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पिटबुल पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिटबुल ने युवक के पैर को बुरी तरह नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक को गहरी चोटें आई हैं और उसे टांके लगाने पड़े हैं।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी पिटबुल द्वारा ऑटो चालक, घरेलू कामकाजी महिला और अन्य राहगीरों पर हमले किए जा चुके हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिए गए, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कालीमाता वार्ड के पूर्व पार्षद अमितेश भारद्वाज ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि “राजधानी रायपुर में एक बार फिर पिटबुल डॉग का आतंक देखने को मिल रहा है। यह घटना आज शाम अनुपम नगर की है। यह वही पिटबुल है, जिसने कुछ वर्ष पहले एक ऑटो संचालक पर हमला किया था। उस समय भी हमने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से इसे जब्त करने की मांग की थी, लेकिन मकान मालिक के असहयोग के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।” उन्होंने बताया कि उस पुराने मामले में एफआईआर तो दर्ज हुई थी।
लेकिन केवल मामूली मुआवजा देकर मामला कोर्ट में निपटा दिया गया। अब एक बार फिर स्थानीय रहवासियों ने इस पिटबुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पिटबुल जैसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते पर देश में प्रतिबंध है, तो फिर इसे पालने की अनुमति कैसे दी जा रही है और प्रशासन इस मामले में इतनी नरमी क्यों बरत रहा है। अमितेश भारद्वाज ने मांग की कि यदि मकान मालिक सहयोग नहीं करता है, तो नगर निगम को अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए पिटबुल को तत्काल जब्त करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोग सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि इस गली के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं डर के कारण बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। हाल ही में एक डिलीवरी बॉय पर हुए हमले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने और इस पिटबुल को इलाके से हटाने की मांग की है। अब यह देखना होगा कि पुलिस और नगर निगम इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है।
Tagsरायपुरपिटबुल डॉग आतंकअनुपम नगरकुत्ते का हमलायुवक घायलनगर निगमपुलिस प्रशासनअमितेश भारद्वाजपिटबुल प्रतिबंधराजधानी रायपुर खबरRaipurPitbull dog terrorAnupam Nagardog attackyouth injuredMunicipal CorporationPolice AdministrationAmitesh BhardwajPitbull bancapital Raipur newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





