छत्तीसगढ़

महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए रायपुर पुलिस का पिंक गश्त अभियान

Nilmani Pal
25 Nov 2021 2:30 PM GMT
महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए रायपुर पुलिस का पिंक गश्त अभियान
x

रायपुर। महिलाओं की सुरक्षा एवं विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने पिंक गश्त 2021 का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि श्रीमती डाॅ. किरणमयी नायक छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज पिंक गश्त अभियान को हरी झंडी दिखाकर इस मुहिम का शुभारंभ किया। पिंक गश्त का उद्देश्य महिला पुलिस के माध्यम से रायपुर की महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, कुछ होने पर पुलिस को आसानी से सम्पर्क करने प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताना, हेल्पलाइन नम्बर प्रचारित करना है। रायपुर पुलिस की महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारी प्रत्येक माह 02 - 03 दिन का अवेयरनेस ड्राइव चला कर रायपुर की महिलाओं/लड़कियों से मार्केट एरिया, शॉपिंग मॉल्ज, गल्र्स हॉस्टल, गल्र्स कॉलेज इत्यादि जगहों पर जाकर मिलेगी तथा महिलाओं को अपराधों से बचाव की जानकारी देने के साथ ही सेफ्टी टिप्स देगी। किसी महिला के साथ कुछ घटना होने पर या होने की आशंका पर पुलिस से बेहिचक सम्पर्क करने प्रेरित करने के साथ ही पुलिस के हेल्पलाइन नंबर्स एवं व्हाट्सएप नंबर शेयर करेगी।

शहर में पिंक गश्त हेतु 25, 26 एवं 27 नवंबर को कुल 15 टीमें गठित की गई है, जिसमें रायपुर पुलिस की कुल 152 महिला पुलिस शामिल है, जो अलग - अलग थाना क्षेत्रों में जाकर उक्त अभियान के तहत् महिलाओं को जागरूक करने का कार्य करेगी।

Next Story