छत्तीसगढ़

दीपावली पर कुरुद में गंदगी का ढेर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Shantanu Roy
18 Oct 2025 6:34 PM IST
दीपावली पर कुरुद में गंदगी का ढेर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
x
छग
Kurud. कुरुद। दीपावली जैसे स्वच्छता और उजाले के पर्व पर जहां हर कोई अपने घर-आंगन की सफाई में जुटा हुआ है, वहीं नगर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर ने लोगों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। विभिन्न वार्डों और प्रमुख सड़कों के किनारे लगे कचरे के ढेरों से लोगों को बदबू और अस्वच्छता का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, दशहरा के बाद से ही कुरुद नगर के नागरिक अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की सफाई में जुटे हुए हैं। दीपावली के पहले हर घर से निकलने वाला कचरा सड़कों और गलियों में दिखाई दे रहा है।

शुरुआत में सफाई कर्मियों द्वारा कचरा नियमित रूप से उठाया जा रहा था, लेकिन बीते कुछ दिनों से नगर में सफाई व्यवस्था ढीली पड़ गई है। जिसके चलते कई वार्डों में रोजाना कचरे का अंबार लगने लगा है। नगर के वार्ड क्रमांक 5, जो कि जनपथ मार्ग से सटा हुआ व्हीआईपी इलाका माना जाता है, वहां भी जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हैं। सड़कों के किनारे पड़े प्लास्टिक, पूजा सामग्री, टूटे बर्तन और घरेलू कचरे से दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना सफाई का दावा करने वाले कर्मचारी अब अनियमित हो गए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो सफाई कर्मी समय पर आते हैं और न ही संबंधित पार्षद ध्यान दे रहे हैं।

नागरिकों का गुस्सा उबल पड़ा
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दीपावली जैसे त्यौहार में घर के आगे कचरे का ढेर लगा होना शर्मनाक है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन केवल बड़े आयोजनों और वीआईपी क्षेत्रों में ही सफाई करवा रहा है, जबकि बाकी मोहल्लों की अनदेखी की जा रही है। कुछ रहवासियों ने यह भी कहा कि जब सुबह-शाम कचरा वाहन नहीं पहुंचता, तो मजबूरन लोग सड़क किनारे कचरा डाल देते हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं। वार्डवासियों ने बताया कि कई बार उन्होंने पार्षदों को सफाई की स्थिति से अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि दीपावली से पहले नगर के हर वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाने की जरूरत थी, पर नगर पंचायत इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई।

नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल दीपावली के पहले सफाई अभियान चलाकर सड़कों और नालियों की सफाई कराई गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। कई दुकानदारों ने कहा कि सड़कों पर फैले कचरे से ग्राहकों को असुविधा हो रही है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत कुरुद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) महेंद्र गुप्ता ने कहा कि दीपावली के समय लोग अपने घरों का कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं, जिससे स्थिति बिगड़ती है। हमारे सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई कर रहे हैं। अगर कहीं कोई क्षेत्र छूट गया है, तो उसे तुरंत साफ कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें ताकि नगर की स्वच्छता बनी रहे। दीपावली पर स्वच्छता का संदेश देने वाले कुरुद नगर में वर्तमान स्थिति चिंता पैदा करने वाली है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नगर पंचायत त्यौहार से पहले विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर की गंदगी को दूर करेगी ताकि “स्वच्छ दीपावली” का संदेश वास्तव में साकार हो सके।
Tagsकुरुद सफाई व्यवस्थादीपावली गंदगीनगर पंचायत कुरुदसफाई कर्मी लापरवाहीवार्ड नंबर 5 कुरुदजनपथ मार्ग कुरुदसीएमओ महेंद्र गुप्ता बयानछत्तीसगढ़ कुरुद समाचारकुरुद दीपावली तैयारीकचरे का ढेर विवादKurud cleanliness systemDiwali dirtNagar Panchayat Kurudnegligence of sanitation workersWard No. 5 KurudJanpath Marg KurudCMO Mahendra Gupta statementChhattisgarh Kurud newsKurud Diwali preparationgarbage heap disputeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story