छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर सामने आई

Shantanu Roy
6 April 2024 10:55 AM GMT
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर सामने आई
x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर डोलीगुट्टा गांव के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबल के जवान तेलंगाना के ‘ग्रे हाउंड’ के साथ दोनों राज्यों के सीमाक्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान पर हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग 05:30 बजे जब सुरक्षाबल के जवान अभियान पर थे तब डोलीगुट्टा गांव के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली।
तब वहां तीन नक्सलियों का शव, एक एलएमजी, एक एके-47 समेत कई हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली समेत 13 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया था। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उसूर थाना क्षेत्र में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 3 नक्सली ढेर हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। जवानों ने इस दौरान AK-47, LMG जैसे हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद जवान माओवादियों को घेरने के लिए CG पुलिस और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। शुक्रवार की रात फोर्स नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंच गई। दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरा गया। शनिवार सुबह नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें 3 नक्सली मारे गए हैं। तीनों के शव बरामद हो गए हैं। फोर्स मौके पर मौजूद है।
Next Story