छत्तीसगढ़

पिकअप वाहन को किया आग के हवाले, माओवादियों का उत्पात जारी

Nilmani Pal
19 Sep 2022 2:58 AM GMT
पिकअप वाहन को किया आग के हवाले, माओवादियों का उत्पात जारी
x
छग

बीजापुर। जिले में माओवादियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। CRPF की सब्जी वाहन को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 15 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, इस वारदात की अब तक अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके मोक्कुर में स्थित CRPF कैंप के लिए एक पिकअप वाहन में सब्जियां भेजी गई थी। माओवादियों को इस बात की जानकारी मिली तो सारकेगुड़ा के CRPF कैंप से 2 किमी पहले बीच जंगल में घात लगाकर बैठ गए। रविवार की शाम जब पिकअप वाहन पहुंची तो माओवादियों ने वाहन को रुकवाया।

फिर वाहन चालक को बाहर निकाल कर वाहन में आग लगा दी। करीब 10 से 15 माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक, चालक को धमकी भी दी गई है कि वो कैंप के लिए सामान न छोड़ें। फिलहाल इस मामले के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Next Story