छत्तीसगढ़

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन हादसे का शिकार, VIDEO

jantaserishta.com
3 Sept 2026 9:26 AM IST
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन हादसे का शिकार, VIDEO
x
छत्तीसगढ़.
बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 बी पर हुआ। बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। गुरुवार सुबह सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गया।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों की मदद से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story