छत्तीसगढ़

पिकअप ने ली नाबालिग की जान, पेट्रोल पंप के पास रौंदा

Nil dhankar
12 Dec 2022 10:33 AM IST
पिकअप ने ली नाबालिग की जान, पेट्रोल पंप के पास रौंदा
x

सक्ती। जिले के छपोरा गांव में पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप ने बाइक सवार 17 साल के नाबालिग लड़के को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए नाबालिग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक चक्काजाम भी कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम जुनैद खान (17 वर्ष) है, जो ग्राम घोघरी का रहने वाला है। वो मजदूरी करता था। रविवार की शाम 4 बजे वो दूसरे की मोटर साइकिल लेकर घूमने के लिए छपोरा गांव की तरफ जा रहा था। वो अपने गांव घोघरी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जुनौद की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सहित नाबालिग दूर जा फिंकाया। युवक का शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने वहां चक्काजाम कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग नहीं माने, तब मालखरौदा एसडीएम रजनी भगत और राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी पिकअप चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पिकअप वाहन क्रमांक CG 11BE 2883 को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


Next Story