छत्तीसगढ़

पिकअप चोरी, शटर का ताला तोड़कर ले उड़े चोर

Nilmani Pal
26 May 2022 9:44 AM IST
पिकअप चोरी, शटर का ताला तोड़कर ले उड़े चोर
x

अंबिकापुर। शहर के बनारस रोड स्थित एक दुकान के अंदर से पिकअप चोरी हो गई। घटना के बारे में पता चला जब दुकान खोलने संचालक पहुंचे। शटर का ताला टूटा था अंदर खड़ी पिकअप नहीं थी। पुलिस ने बताया कि खरसिया रोड स्थित देवेश्वर काॅलोनी निवासी रामा अग्रवाल की बनारस रोड में स्टील की दुकान है।

दुकान के अंदर पिकअप क्रमांक सीजी 15 एसी-4274 खड़ी कर वे अपने घर चले गए। दूसरे दिन वे सुबह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। अंदर देखे तो पिकअप गायब थी। उन्होंने आसपास पता करने के बाद पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।


Next Story