छत्तीसगढ़

पिकअप पलटी, टेंट लगाने वाले मजदूर घायल

Nilmani Pal
29 April 2024 4:43 AM GMT
पिकअप पलटी, टेंट लगाने वाले मजदूर घायल
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग उर्दना रामपुर मोड़ के पास टेंट हाउस के मजदूरों को लेकर वैवाहिक स्थल लेकर जा रही छोटा हाथी पिअकप बेकाबू होकर पलट है। हादसे में दर्जन भर मजदूर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सुबह एक छोटा हाथी पिअकप में एक दर्जन से अधिक मजदूरों को टेंट हाउस के संचालक द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम के लिए भेजा गया था।

पिकअप में सवार होकर मजदूर अपने गंतव्य के लिए निकले थे। इस दरम्यान तकरीबन सुबह 8 बजे के आसपास रामपुर उर्दना तिराहा के पास पिअकप अनियंत्रित होकर पलट गई।

बताया गया कि पिकअप के चालक द्वारा वाहन को तेज अनियंत्रित गति से परिचालन किये जाने से वाहन पर चालक नियंत्रण नही रख पाया। इधर हादसे के बाद मजदूरों में चीख पुकार के साथ भगदड़ अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गई। आंशिक रूप से चोटिल मजदूरों ने बताया कि वे बंगाल से आकर यहां टेंट हाउस का काम करते है। जिसमे में अधिकांश फूल सजावट का काम करते हैं। वहीं, हादसे के बाद सरकारी वाहन एम्बुलेंस तथा डायल 112 की टीम के पहुचने में विलंब होने पर मजदूरों को आटो के माध्यम से निजी अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाया गया है।


Next Story