छत्तीसगढ़

ओवरटेक के चक्कर में पलटी पिकअप, 12 से ज्यादा लोग हुए घायल

Nilmani Pal
10 July 2022 11:19 AM GMT
ओवरटेक के चक्कर में पलटी पिकअप, 12 से ज्यादा लोग हुए घायल
x
कोरबा। कोरबा में हुए सड़क हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी पिकअप में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान पिकअप के अनियंत्रित होने के चलते ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पिकअप ड्राइवर बाइक को ओवरटेक करना चाह रहा था। जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।

मसान गांव के ही 25 लोग एक पिकअप में सवार होकर रविवार सुबह के वक्त जांजगीर जा रहे थे। सभी जांजगीर के रेड़ा गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। पिकअप अभी मड़वारानी से आगे भेलवगुड़ी के पास पहुंची थी। उसी वक्त एक बाइक सवार भी तेज गती मे निकल रहा था। ड्राइवर उसे ही ओवरटेक करना चाह रहा था। मगर रास्ता खराब होने के कारण पिकअप तेज से एक गड्‌ढे में जा घुसी। फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। गाड़ी में महिलाएं भी सवार थीं। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में भी महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल 2 की हालत गंभीर बताई है। सभी का इलाज जारी है। पुलिस भी खबर लगने पर मौके पर पहुंची थी।

Next Story