छत्तीसगढ़

पिकअप ने ली युवक जान, दो लोगों की हालत गंभीर

Nil dhankar
3 April 2023 10:50 AM IST
पिकअप ने ली युवक जान, दो लोगों की हालत गंभीर
x
छग

सूरजपुर। जिले में सड़क हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जिसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है. हादसा सिरसी गांव में हुआ है.

पुलिस ने बताया कि पिकअप की ठोकर से दो अन्य भी घायल हुए है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. फ़िलहाल दोनों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायल और मृतक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है. पीएम के पश्चात् मृतक के शव को परिजन को सौंप दिया जाएगा।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta,com पर

Next Story