
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: मां मड़वारानी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोग चोटिल हुए हैं। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुमिया से करीब 30 से 35 श्रद्धालु मां मड़वारानी देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। पहाड़ की चढ़ाई पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई। हादसे में आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक 10 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना फोन पर प्राप्त हुई है। पुलिस टीम घटनास्थल की जानकारी ले रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





