
x
छग
रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक दशकर्म में 40 लोगों को लेकर कोर्रा से सराईपाली जा रही पिकअप त्रिभौना के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे सवार सभी लोग घायल हो गए. घटना में दो महिलाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है. पुसौर थाने का प्रभारी देख रहे एएसआई मनमोहन बैरागी ने बताया कि "दुर्घटना की खबर उन्हें भी सुनने को मिली है. किसी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है और न ही अस्पताल से कोई तहरीर मिली है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





