छत्तीसगढ़

पिकअप और कार में टक्कर, कई लोग हुए घायल

Nil dhankar
9 May 2023 3:18 PM IST
पिकअप और कार में टक्कर, कई लोग हुए घायल
x
तीन की हालत गंभीर

बालोद. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करने राजनांदगांव जा रहे ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए. हादसे में 28 लोग हुए घायल हुए हैं. घायलों का देवरी में प्राथमिक उपचार के बाद 3 गंभीर सहित 15 घायलों को हायर सेंटर राजनांदगांव रिफर किया गया है. बाकी लोगों का देवरी स्वास्थ केंद्र में उपचार जारी है.

बता दें कि, राजनांदगांव जिले के सिघोला में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के दौरान पिकअप और कार के बीच में जबरदस्त टक्कर हुई. हादसें मे मोटरसाइकिल सवार भी चपेट में आ गया. जानकारी के अनुसार, बालोद जिला के पिंकापार चौकी क्षेत्र जेवरतला (रोड) से पिनकापार- मुजगहन मार्ग में घटना घटी है.


Next Story