छत्तीसगढ़

पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, सगाई कार्यक्रम से लौट रहे 24 लोग हुए घायल

Nilmani Pal
23 March 2023 10:09 AM IST
पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, सगाई कार्यक्रम से लौट रहे 24 लोग हुए घायल
x

कवर्धा। जिले में बड़ा हादसा हुआ है.जानकारी के मुताबिक लोहारा थाना क्षेत्र के धानीखूटा घाट में पिकअप हादसे का शिकार हो गया है. इस दुर्घटना में बच्चे समेत 24 लोग घायल हुए है. जिसमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना आधी रात की है।

पुलिस ने बताया कि सराईपतेरा गांव में सगाई कार्यक्रम से लौटने के दौरान हादसा हुआ. सभी घायल कवर्धा व बेमेतरा जिला के अगल अलग गांव के निवासी है. परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है. सभी का उपचार जारी है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर



Next Story