छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री के स्वागत रैली में पॉकेटमारों ने शिक्षक नेताओं, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को बनाया निशाना

jantaserishta.com
18 Jun 2024 12:57 PM IST
केंद्रीय मंत्री के स्वागत रैली में पॉकेटमारों ने शिक्षक नेताओं, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की स्वागत रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता पॉकेटमारों के शिकार हो गए। करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के पर्स गायब हो गए। इनमें उनके नगद रुपये के अलावा पहचान पत्र और एटीएम कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज भी थे। ज्यादातर लोगों के साथ यह घटना अग्रसेन चौक के पास हुई।
केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद तोखन साहू कल पहली बार बिलासपुर पहुंचे। इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के बाद रेलवे स्टेशन से उनकी स्वागत रैली निकली जो राम मंदिर में समाप्त हुई। स्टेशन से ही स्वागत करने की कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों में होड़ लगी हुई थी। अग्रसेन चौक पर कुछ ज्यादा ही भीड़ थी और लोग फूल माला पहनाने के लिए धक्का मुक्की जैसी स्थिति बन गई थी। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारी संजय शर्मा, मनोज सनाड्य दोनों के ही पर्स पार हो गए। नेहरू चौक पर भी उमेश चंद्र शुक्ला की जेब कट गई। सिविल लाइन थाने में पांच लोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story