छत्तीसगढ़

जेबकतरे ने राईस मील के मुंशी को दी जान से मारने की धमकी

Nil dhankar
8 May 2022 10:34 AM IST
जेबकतरे ने राईस मील के मुंशी को दी जान से मारने की धमकी
x

रायपुर। जेब काट रहे जेबकतरे ने राईस मील के मुंशी को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया। घटना कुरूद थाने का है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी हिरदेश्वर अमृत एग्रो राईस मील चरमुडिया रोड कुरूद मे मुंशी का कार्य करता है. वे अंग्रेजी शराब भठ्ठी कुरूद शराब खरीदने गया था भठ्ठी के सामने शराब काउंटर मे खड़ा था. उसी समय कोई व्यक्ति पीछे पैंट के जेब हाथ डालने की कोशिश कर रहा था. जिसकी पहचान प्रार्थी ने उत्तम साहू के रूप में किया। जिसका विरोध प्रार्थी ने किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी आर्यन यादव व अन्य लोग को बुलाकर मारपीट किये।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story