छत्तीसगढ़

शारीरिक संबंध, गर्भपात और दहेज...छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान ने की हद से ज्यादा मनमानी

jantaserishta.com
5 March 2024 2:44 PM IST
शारीरिक संबंध, गर्भपात और दहेज...छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान ने की हद से ज्यादा मनमानी
x

सांकेतिक तस्वीर

एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है
कोरबा: राजनांदगांव में पदस्थ एक आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाये। दो बार उसका गर्भपात कराया। शादी से पहले ही दहेज के नाम पर रुपये, गहने और गाड़ी वसूल ली। शिकायत पर पुलिस ने जांच नहीं की तो पीडि़त महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई शिकायत में युवती ने बताया है कि आरक्षक विकास केशरवानी से उसकी मुलाकात कोरबा में उसके पिता की दुकान में हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर सगाई भी कर ली। इस बारे में उसने शपथ-पत्र भी दिया। सगाई के दौरान उसने दहेज में 4 लाख रुपये, सोने की अंगूठी और बुलेट गाड़ी ले ली। इस बीच उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी के पहले बच्चा नहीं लेने की बात कहकर उसने दो बार गर्भपात भी कराया। वर्तमान में राजनांदगांव में पदस्थ इस आरक्षक के बारे में युवती को पता चला कि उसने एक अन्य युवती को भी शादी के नाम पर झांसा दिया है और उससे भी शारीरिक संबंध बनाकर गर्भपात कराया है। युवती ने युवक के विरुद्ध सिविल लाइन और सीएसईबी चौकी में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि समझौते के लिए पुलिस ने दबाव बनाया। युवती ने अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story