छत्तीसगढ़

केबीसी में 50 लाख जीतने वाली फूलबासन

Nilmani Pal
24 Oct 2020 5:59 AM GMT
केबीसी में 50 लाख जीतने वाली फूलबासन
x
'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन का 10वां एपिसोड शुक्रवार रात 9 बजे से 11 बजे के बीच प्रसारित हुआ

रायपुर (जसेरि)। 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन का 10वां एपिसोड शुक्रवार रात 9 बजे से 11 बजे के बीच प्रसारित हुआ. हर शुक्रवार को होने वाले कर्मवीर स्पोशल एपिसोड में इस बार हॉटसीट पर छत्तीसगढ़ की रहने वाली फूलबासन यादव पहुंची थीं। उनका साथ अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने दिया। वे आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के लिए काम करती हैं। फूलबासन यादव की उम्र ५० साल है। वे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से काम कर कर रही हैं। फूल बासन यादव को पद्मश्री से नवाजा गया है। फूल बासन यादव ने छत्तीसगढ़ में अपने काम से लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।

अमिताभ बच्चन को बताया जीवन का संघर्ष : फूलबासन यादव ने अमिताभ बच्चन को अपने जीवन से जुड़ी कई संघर्ष की कहानियां सुनाईं। उन्होंने बताया कि बचपन में वो पढऩा चाहती थीं, लेकिन गरीबी के कारण उनके माता-पिता उन्हें पढ़ा नहीं सके। गरीबी और लड़की होने के कारण वे अपनी पढ़ाई पूरी न कर सकीं। इसके बाद फूलबासन यादव ने ठान ली की वे अपने जीवन में कुछ कर दिखाएंगी।

फूलबासन से पूछा गया सवाल : फूलबासन यादव ने शो में ५० लाख रुपये जीते। ये था उनसे पूछा गया ५० लाख रुपये का सवाल। इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थीं जिन्हें, अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लडऩे और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है?

१। किंकरी देवी

२। दया बाई

३। मानसी प्रधान

४। चुनी कोटल

इस सवाल का सही जवाब है। किंकरी देवी। फूलबासन यादव इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं। इसके लिए उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।

फूलबासन भी थीं एक बालिका वधु : १२ साल की कम उम्र में ही फूलबासन की शादी एक चरवाहे से करवा दी गई। शादी के बाज जल्द ही उनके बच्चे हो गए। अपने बच्चों का पेट भरने के लिए वो घर- घर खाना मांगने जाती थीं। इन चुनौतियों का सामने करते हुए उन्होंने फैसला किया कि वे गरीबी, भुखमरी और बाल विवाह के खिलाफ काम करेंगी।

Next Story