छत्तीसगढ़

कमिश्नर और उनके वकील दोस्त का फोटो सेशन चर्चा में, कलेक्टर ने निभाई फोटोग्राफर की भूमिका

Nil dhankar
17 May 2023 5:24 PM IST
कमिश्नर और उनके वकील दोस्त का फोटो सेशन चर्चा में, कलेक्टर ने निभाई फोटोग्राफर की भूमिका
x
cg news

मनेन्द्रगढ़. काम-काज से फुरसत पाकर चिरमिरी-भरतपुर के नए कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा सरगुजा संभाग के कमिश्नर के फोटोग्राफर बन गए। आप इस वीडियो के जरिए देख सकते है कि, किस तरह से फोटो सेशन करके एन्जॉय किया जा रहा है। वो कहते है न काम में व्यस्त तो पूरी जिंदगी रहना है, लेकिन बीच-बीच में जीवन में मजे भी लेने चाहिए। बस फिर क्या था, कमिश्नर संजय अलंग ने अपने सहपाठी के साथ फोटो खिंचवाई और फोटोग्राफर जिले के कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा बन गए।

बता दें, सरगुजा कमिश्नर संजय अलंग मनेन्द्रगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान सबसे पहले कमिश्नर ने कलेक्टोरेट के विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर सभी कार्य को देखा। यहां पर उनके सहपाठी अधिवक्ता प्रेमलाल प्रजापति से उनकी मुलाकात हो गई। जिसके बाद कमिश्नर ने अपने सहपाठी अधिवक्ता के साथ फ़ोटो खिंचवाई। इस दौरान कमिश्नर संजय अलंग के फोटोग्राफर बने जिले के नए कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा बन गए।


Next Story