
रायगढ़। जिले में पेट्रोल पंपों की मनमानी और नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार रात खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप का प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया, जहां कई अनियमितताएं मिलने पर पंप को तत्काल सील कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात एसडीएम, तहसीलदार और फूड अधिकारी की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शासन की तरफ से तय सुरक्षा और संचालन संबंधी मानकों का पालन नहीं पाया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पेट्रोल पंप में उपभोक्ता सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की।
अनियमितताओं के चलते प्रशासन ने वंदना पेट्रोल पंप को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा और संचालन संबंधी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।





