छत्तीसगढ़

चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप लूटा, एक ही रात में तीन वारदात से फैली दहशत

Shantanu Roy
9 March 2026 7:59 PM IST
चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप लूटा, एक ही रात में तीन वारदात से फैली दहशत
x
छग
Pithora. पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात टेका गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के किनारे संचालित एचपी टेका फ्यूल्स पेट्रोल पंप में तीन युवकों ने चाकू की नोक पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पल्सर मोटरसाइकिल पर पहुंचे आरोपियों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को धमकाया और नगदी तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, देर रात तीन युवक पल्सर मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने पहले सामान्य तरीके से पेट्रोल पंप परिसर में प्रवेश किया और फिर अचानक चाकू निकालकर सेल्समैन हेमंत साहू और रोहन साहू को डराने लगे। आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों को धमकाते हुए पेट्रोल पंप के ऑफिस में रखे कैश पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान बदमाश करीब 36 हजार 500 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने उसी रात सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगतदेवरी स्थित एक अन्य पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया। यहां आरोपियों ने पहले 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया और फिर कर्मचारी को चाकू दिखाकर 150 रुपये नगद लूट लिए। इसके बाद आरोपी वहां से भी तेजी से फरार हो गए। इतना ही नहीं, इसी गिरोह ने बसना क्षेत्र में भी एक राहगीर को निशाना बनाया। यहां आरोपियों ने चाकू का भय दिखाकर राहगीर से लगभग 6 हजार रुपये नगद और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। एक ही रात में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई तीन लूट की घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पिथौरा थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर लूट की घटना में शामिल युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि लूट की इन वारदातों में शामिल युवक सरायपाली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ सांकरा और बसना थानों में भी लूटपाट के मामले दर्ज किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिथौरा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी और लूट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। करीब एक माह पहले पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाहरौद में भी तीन घरों में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। सत्यवती दुबे, चन्द्रशेखर नायक और टिकेंद्र ध्रुव के घरों से लाखों रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। इसके अलावा लाखागढ़ ग्राम पंचायत के पंचायत भवन से भी पंचायत के रिकॉर्ड और सरकारी दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया था। इन घटनाओं में अब तक पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लगातार हो रही लूट और चोरी की वारदातों के बाद लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tagsपिथौरा लूटमहासमुंद क्राइमपेट्रोल पंप लूटटेका फ्यूल्स पेट्रोल पंपएनएच 43 घटनाचाकू की नोक पर लूटपिथौरा थानासिद्धार्थ मिश्रासीसीटीवी फुटेजपल्सर बाइक आरोपीसांकरा थाना लूटभगतदेवरी पेट्रोल पंपबसना लूट मामलाराहगीर से लूटसरायपाली आरोपीछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजमहासमुंद खबरपेट्रोल पंप कर्मचारीनगद लूटमोबाइल फोन लूटग्रामीण दहशतपुलिस जांचलाहरौद चोरीलाखागढ़ पंचायत चोरीछत्तीसगढ़ अपराध समाचारPithora robberyMahasamund crimepetrol pump robberyTeka Fuels petrol pumpNH 43 incidentrobbery at knife pointPithora police stationSiddharth MishraCCTV footagePulsar bike accusedSankara police station robberyBhagatdevri petrol pumpBasna robbery caserobbery from passerbySaraipali accusedChhattisgarh crime newsMahasamund newspetrol pump employeecash robberymobile phone robberyrural panicpolice investigationLahraud theftLakhagarh Panchayat theftछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story